आरा: बेगमपुर छठ घाट की सफाई करते समय डूबे सफाई कर्मी का शव बरामद करने व मुआवजे को लेकर आरा नगर निगम में किया गया प्रदर्शन
Arrah, Bhojpur | Nov 5, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ला स्थित छठ घाट के किनारे घाट की सफाई करने गया युवक गांगी नदी में डूब गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना पाकर लापता युवक के परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की गई। लेकिन वह सोमवार की शाम तक नहीं मिल पाया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसकी तलाश लगातार की जा रही