आरा: आरा स्टेशन के पूरब साइड स्थित डाउन लाइन पर ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Nov 4, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूरब साइड स्थित डाउन लाइन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में हुआ