पटना ग्रामीण: दरोगा राय पथ में लोजपा रामविलास के पूर्व विधायक राजू तिवारी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी का था सरकारी कार्यक्रम
लोजपा रामविलास के पूर्व विधायक राजू तिवारी ने दरोगा राय पथ में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बाद सांसद चिराग पासवान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न मिलने के सवाल का जवाब भी उन्होंने दिया है। राजू तिवारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का वह सरकारी कार्यक्रम था।