पटना ग्रामीण: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन,SBI के खिलाफ लगाए नारे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भाजपा को चंदा देने वालों का नाम स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा सार्वजनिक नहीं किए जाने की विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खिलाफ नारेबाजी भी की।