चाकुलिया: गूंज महोत्सव के पांचवें दिन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित, विधायक ने किया उद्घाटन
चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे डायट परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।