चाकुलिया नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू के समर्थन में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे भाजपा ने पुराना बाजार स्थित चुनावी कार्यालय से विशाल पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा का नेतृत्व जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, चुनाव प्रभारी अभय सिंह, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्