पांडू: विश्रामपुर अनुमंडल में 19 दागियों का कराया गया परेड, पांडू से भी एक दागी हुआ परेड में शामिल
Pandu, Palamu | Sep 30, 2026 पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार बुधवार को विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों से कुल 19 दागियों का परेड कराया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने उपस्थित दागियों की वर्तमान स्थिति, गतिविधियों और उनके रहन-सहन से संबंधित जानकारी ली।