जगदलपुर: आड़ावाल सेमरा में बाइक सवार कार को ओवरटेक करते समय ट्रक में जा घुसा, 1 की मौत व 2 घायल
जगदलपुर में शहर से लगे आड़ावाल सेमरा के पास एक दंपति जगदलपुर से ओड़िसा की ओर जा रहे थे पर जैसे ही बाइक सवार ने सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक किया कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराया, इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।