जमुई: काला में पत्नी और ससुराल वालों ने युवक की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, डीएसपी ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | May 22, 2026 काला गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर शव को घर के पीछे जमीन में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान झारखंड के देवघर निवासी जितेंद्र पंडित के रूप में हुई है। आरोप है कि पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या के बाद शव को छिपा दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने जमीन खोदकर शव बरामद किया। डीएसपी सतीश सुमन ने सुक्रवार 4 बजे जानकारी दी।