जमुई: डुमरी चेकपोस्ट पर अवैध वसूली के आरोप में तीन होमगार्ड गिरफ्तार, ₹20 हजार की डिमांड की गई थी
Jamui, Jamui | Apr 27, 2026 डुमरी चेक पोस्ट पर अवैध वसूली के आरोप में तीन होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर जांच के बाद की गई है। गिरफ्तार तीनों होमगार्ड को सोमवार की शाम तक जेल भेजा जाएगा। उक्त जानकारी सोमवार की सुबह 10:00 बजे दी गई है। गिरफ्तार होमगार्ड में सूर्यमणि कुमार, नवीन कुमार और आशीष कुमार शामिल हैं।