ज्ञानपुर: भदोही में मॉडल गांव बनाने के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
भदोही में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मॉडल गांव बनाने के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिलाधिकारी विशाल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।