नीम चक बथानी: देसी शराब के साथ गिरफ्तार महिला को पुलिस ने भेजा जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के ढकनी बी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 27 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था।इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शराब बेचने की सूचना मिलने के बाद गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सारो देवी को 27 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।