करछना: घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में देखी गई महिला, पुलिस से शिकायत।
घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह के वक्त घर के पीछे एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अचेता अवस्था में देखी गई। महिला के पति का आरोप है कि जब वह पहुंचा तो वहां पर पड़ोस के तीन युवक मौजूद थे, जिसे देख वह सभी भाग निकले। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं।