मंझनपुर: पुलिस लाइन पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने सलामी लेकर कर्मचारियों के फिटनेस के लिए दौड़ करवाई, चलवाई गोलियां
पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव कौशाम्बी पुलिस लाइन शुक्रवार सुबह पहुंचे थे।पुलिस अधीक्षक को मौजूद कर्मचारियों ने सलामी दी है।लाइन में मौजूदा कर्मचारियों के फिटनेस मेनटेन रखने के लिए दौड़ लगवाई है।अभ्यास में गोलियां चलवाई और कई तरह के अभ्यास करवाया है।पुलिस की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए साफ़ सफाई की व्यवस्था खासतौर पर मेस में देखी व दिशा निर्देश दिए।