कोंडागांव: कोंडागांव में विशेष HPV टीकाकरण अभियान शुरू, पहले दिन 67 किशोरियों को लगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन
शासन के निर्देश पर कोंडागांव जिले में 13 से 18 जुलाई तक विशेष HPV टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 14 से 15 वर्ष आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन की सिंगल डोज लगाई जा रही है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रतीक चौधरी से आज सोमवार