Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

खलीलाबाद: टीजीटी परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खलीलाबाद शहर कोतवाल कोतवाल जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने टीजीटी परीक्षा में आधुनिक उपकरणों की मदद से नकल कराने की साजिश का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन,ओटीजी, सिम कार्ड,नोटबुक, पर्चियां समेत अन्य सामान बरामद किया। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने शुक्रवार दो0 3:00 बजे दी है।

MORE NEWS

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कथित ठगी: संतकबीरनगर पुलिस ने ₹1 करोड़ की संपत्ति कुर्क

संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार, TVS Solution Company के माध्यम से कथित रूप से पोंजी/पिरामिड योजना संचालित कर निवेशकों से लगभग ₹15 से ₹20 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में धनंजय शुक्ला, रजनी प्रजापति सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा मामले की विवेचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कथित ठगी: संतकबीरनगर पुलिस ने ₹1 करोड़ की संपत्ति कुर्क संतकबीरनगर। शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ स्थित लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत की गई है।पुलिस के अनुसार, TVS Solution Company के माध्यम से कथित रूप से पोंजी/पिरामिड योजना संचालित कर निवेशकों से लगभग ₹15 से ₹20 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में धनंजय शुक्ला, रजनी प्रजापति सहित चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की गई।एसपी ने बताया कि सह-अभियुक्त विक्रांत प्रकाश सिंह की लगभग ₹4 करोड़ मूल्य की अन्य संपत्तियों की भी पहचान की गई है, जिनके संबंध में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा मामले की विवेचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 29, 2026

गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग, भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी की अगुवाई में किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है। गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
 
संगठन ने मांग की कि गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लागू किया जाए तथा गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने का निर्णय लिया जाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह, सूरन श्रीवास्तव, जयपाल मौर्य, मोहम्मद असद, रामसनेही गुप्ता, रामप्रताप चौहान, हरिओम चौहान, विजय बहादुर चौहान सहित भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग, भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने डीएम को सौंपा ज्ञापन संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी की अगुवाई में किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित किए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है। गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। संगठन ने मांग की कि गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लागू किया जाए तथा गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने का निर्णय लिया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह, सूरन श्रीवास्तव, जयपाल मौर्य, मोहम्मद असद, रामसनेही गुप्ता, रामप्रताप चौहान, हरिओम चौहान, विजय बहादुर चौहान सहित भारतीय किसान यूनियन (भानु) के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 28, 2026

डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का लिया जायजा

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को जिला कारागार संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, मेस, कार्यालय तथा जेल परिसर की सघन तलाशी और निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न करने पाए। साथ ही सभी सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यवाहियों का नियमानुसार और पूरी सतर्कता के साथ पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने जेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का लिया जायजा संतकबीरनगर। जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को जिला कारागार संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, मेस, कार्यालय तथा जेल परिसर की सघन तलाशी और निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री प्रवेश न करने पाए। साथ ही सभी सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यवाहियों का नियमानुसार और पूरी सतर्कता के साथ पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 28, 2026