मुरैना: जिगनी गांव में रास्ते पर दबंगों ने किया अतिक्रमण, फरियादि ने एसपी ऑफिस में दिया कार्रवाई के लिए आवेदन
Morena, Morena | Jun 23, 2026 मुरैना जिले के ग्राम जिगनी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर फरियादी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने आवेदन देकर बताया कि गांव के कुछ दबंगों द्वारा सरकारी रास्ते पर कब्जा कर मुड़िया गाड़कर तार फेंसिंग कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से कई लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।