मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में भाजपा की राज्यसभा सदस्य और फिल्म स्टार जया प्रदा ने शनिवार दोपहर 1 बजे मेदिनीनगर में रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत चैनपुर भाजपा कार्यालय से हुई। यहां से रोड शो सदिक मंजिल चौक पर पहुंचा। इसके बाद यह यात्रा बाजार क्षेत्र में पहुंचा।