➡️ जैसीनगर में विकसित भारत–फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन VB-G RAM G का जिला स्तरीय शुभारंभ
विकसित भारत–फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम गुरुवार को जनपद पंचायत जैसीनगर की ग्राम पंचायत जैसीनगर स्थित मंगल भवन, बड़े महादेव प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय जन सम्मेलन-सह-लॉन्च का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा मिशन के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं श्रमिकों ने देखा। मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम स्थल पर बैनर, फ्लेक्स एवं प्रदर्शनी-स्टॉल लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान नवीन स्वीकृत सुगम संपर्कता परियोजना अंतर्गत नवीन सड़कों का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शारदा खटीक, श्रीमती उषा पटैल, जनपद पंचायत जैसीनगर के अध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती रामरानी राम अवतार, अंत्योदय समिति के अध्यक्ष साहब सिंह, श्री धीरज सिंह, श्री हरनाम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के. व्ही., परियोजना अधिकारी श्री संदीप कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ डाटा मैनेजर श्री ब्रह्मणेश्वर खरे, जनपद पंचायत जैसीनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीराम सोनी, सहायक यंत्री श्री सचिन दुबे तथा सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, ग्रामीणजन एवं श्रमिक भी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar