➡️ सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत सांची डेयरी द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन
सहकारिता सप्ताह के अवसर पर बुंदेलखंड सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, सागर (सांची डेयरी) द्वारा सहकारिता के सिद्धांतों एवं दुग्ध सहकारिता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ संघ के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सहकारिता के मूल मंत्र सहकार से समृद्धि को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
बाइक रैली में सांची डेयरी के अधिकारी, कर्मचारी, दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहाँ प्रतिभागियों ने सहकारिता, दुग्ध उत्पादन, किसानों के सशक्तिकरण एवं स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों के उपयोग का संदेश आमजन तक पहुँचाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता आंदोलन किसानों की आर्थिक उन्नति, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम है। सांची डेयरी अपने दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, दुग्ध उत्पादक समितियों एवं सभी प्रतिभागियों का सराहनीय योगदान रहा।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026