बंजरिया: तुरकौलिया व रघुनाथपुर के बाद बंजरिया में जहरीली शराब मिलने की सूचना से प्रशासन की नींद उड़ी, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
तुरकौलिया व रघुनाथपुर के बाद बंजरिया में जहरीली शराब मिलने की सूचना के बाद प्रशासन की नींद उड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन फानन में रविवार 12 बजे सिसवा पहुंच लोगो के बीच जागरूकता फैला रही है।बीसीएम ने बताया कि आशा,एएनएम व डॉक्टर लोगो को बता रहे है कि तस्कर चंद पैसे की लालच में मौत बेंच रहे है। इसका सेवन न करे,इससे आंखों की रौशनी के साथ मृत्यु भी हो सकती है।