ओरमांझी: बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सिक्युरिटी गार्ड की मौत पर हंगामा, शव के साथ गेट किया जाम
बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सिक्युरिटी गार्ड की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने रविवार देर रात करीब दस बजे शव के साथ बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट को जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिक्युरिटी गार्ड में कार्यरत जोगु महतो का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने के बाद बीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के मैनेजमेंट ने उसके शव को घर पहुंचा दिया।