सिकंदरा: दीपावली को लेकर राजपुर में पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ कस्बे में किया गश्त
राजपुर कस्बे में दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार पैदल गश्त कर रही है और वाहनों की चेकिंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में शनिवार शाम करीब चार बजे राजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में