राऊ: क्राइम ब्रांच ने डिजिटल गिरफ्तारी करने वाले गिरोह के सदस्य को एमआर 4 से किया गिरफ्तार, आरोपी है तेलंगाना का
Rau, Indore | Nov 16, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने फर्जी डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदात करने वाली गैंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कि तेलंगाना का रहने वाला है, जिसमें आरोपी को 6 राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी, जिसमें सॉफ्टवेयर डेवलपर महिला के साथ 12 लाख की ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस ने 111 बैंक खातों को फ्रिज कराई है।