राऊ: पैसों के लिए पाकिस्तान व अफगानिस्तान के नंबर से कॉल कर होटल के प्रोडक्शन मैनेजर को धमकाया गया, राऊ थाने में मामला दर्ज
Rau, Indore | Nov 17, 2024 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के गोल चौराहे पर स्थित होटल के प्रोडक्शन मैनेजर को पैसों के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नंबर से कॉल आने होने का मामला सामने आया है। जिसमें फरियादी के द्वारा इस पूरे प्रकरण में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि लोन एप से उनके अकाउंट में दो लोन क्रेडिट हुए थे। जिसकी रिकवरी के नाम पर उन्हें अलग-अलग नंबरों से कॉल आए थे।