देवसर: सिंगरौली विधायक राजेंद्र मेश्राम ने पुलिस को दिया सख्ती के साथ संवेदनशीलता का निर्देश
सिंगरौली के बरगवां हाईवे पर चेकिंग के दौरान विधायक राजेंद्र मेश्राम पहुंचे। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने और संदिग्धों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही आम नागरिकों को पूछताछ में परेशानी न हो, इसका खास ध्यान रखने को कहा।