निज़ामाबाद: नसरुद्दीनपुर में गुमशुदा युवक का शव मिलने से मची सनसनी, गले पर कट के निशान; पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के थाना तहबरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नसरुद्दीनपुर में 22 वर्षीय गुमशुदा युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी तत्काल अवगत कराया गया था।