नोएडा भारी बारिश के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल में जलभराव, सफाई में जुटा स्टाफ
नोएडा. आज की भारी बारिश के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल के अंदर फर्श पर पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि टर्मिनल के अंदर काफी मात्रा में पानी जमा है और स्टाफ सफाई व्यवस्था में जुटा हुआ है। कुछ लोग पानी के बीच से गुजरते भी नजर आ रहे हैं।
भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि मानसून के दौरान ऐसी स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात हैं और जल्द ही पानी की निकासी कर दी जाएगी। यात्रियों से अपील है कि वे सावधानी बरतें और स्टाफ के निर्देशों का पालन करें।
#DDMNews #Noida #NoidaInternationalAirport #HeavyRain #Waterlogging #Monsoon2026 #ViralVideo #UPNews
---
Firozabad, Firozabad | Aug 11, 2026