चंदौसी: चंदौसी सिम्स बाईपास पर यातायात पुलिस ने कावड़ियों को कराया जलपान
चंदौसी। श्रावण मास के सोमवार पर कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए संभल यातायात पुलिस ने विशेष सोमवार सूवह 10 बजे से लेकर शाम तक व्यवस्था की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह ने टीम के साथ राजघाट बबराला से चंदौसी तक यातायात व्यवस्था संभाली।