ऊन: गोविंद सैनी हत्याकांड के बाद लक्ष्मीपुरा के ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया, रात को सपने में दिखती है पुलिस
Un, Shamli | Jun 10, 2026 शामली जिले के चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा के जंगल में गत 4 मई को गांव के ही गोविंद सैनी का अधजला शव बरामद हुआ था। इस प्रकरण में सेामवार को ग्रामीणों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिनके द्वारा पुलिस पर गांव के लोगों को बार—बार उठाकर परेशान करने का आरोप लगाया जा रहा है। एक ग्रामीणों ने रोते हुए बताया कि उसे रात को सोते समय भी पुलिस ही दिखती है।