खगड़िया: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में ली गई मैट्रिक की परीक्षा
बिहार में मैट्रिक की परीक्षा का आज तीसरा दिन है। खगड़िया जिला में भी मैट्रिक परीक्षा को लेकर खगड़िया मुख्यालय एवं गोगरी में विभिन्न 38 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा ली गई। आज संस्कृत विषय की परीक्षा ली जा रही। जिले में शांतिपूर्ण माहौल एवं कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा ली गई।