खगड़िया: बलुआही में करंट से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खगड़िया शहर के बलुआही में शुक्रवार को करंट लगने से एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलुआही निवासी संजीव कुमार की तीन वर्षीय पुत्री सोनिका कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। घटना को लेकर बताया जाता है मासूम सोनिका कुमारी अपने छत पर खेल रही थी। छत के पिलर के सरिया में बिजली का तार सटा हुआ था।