खगड़िया: लाभगांव में बच्चे को बचाने में बाइक सवार दो युवक जख्मी
खगड़िया बखरी पथ के लाभगांव के निकट एक बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों जख्मी युवक की पहचान संसारपुर के रहने वाले संजीव पासवान एवं करण कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने किसी संबंधित से मिलकर वापस अपने गांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते पर एकाएक बच्चा आ गया।