खगड़िया: धुसमुरी बिशनपुर में एक युवक ने शराब के नशे में अधेड़ को मारकर किया जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
खगड़िया प्रखंड के धुसमुरी बिशनपुर में शुक्रवार के शाम शराब के नशे में गांव के एक युवक ने अधेड़ रोहित शर्मा को मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था, जिसका विरोध करने पर रोहित शर्मा को लाठी से मारकर जख्मी कर दिया।