भवानीपुर: भवानीपुर पुलिस ने कांड संख्या 97/26 के तीन फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना पुलिस ने शनिवार की संध्या भवानीपुर थाना कांड संख्या 97/26 के तीन फरार आरोपियों के घर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चिपकाया। पुलिस अधिकारियों ने सदल-बल के साथ पहुंचकर नगर पंचायत क्षेत्र के नोनियापट्टी निवासी तीनों आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया।