भीलवाड़ा: पारोली ग्रामीण बैंक प्रबंधक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों और कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच की मांग
भीलवाड़ा। कोटड़ी तहसील के पारोली स्थित राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक सूर्यनारायण सिंह के खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों और बैंक के एक कर्मचारी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।बैंक में पिछले 13 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी प्रधान कुम्हार ने भी आरोप लगाया कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष से शाखा प्रबंधक उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।