कुलपहाड़: जैतपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप
मलखान पुत्र स्वर्गीय छिद्दिया निवासी नया पुरा जेतपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे उसके पिता कपड़ा फेंकने गए थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के कुछ लोगों ने उनके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है जांच के बाद ही आगे का खुलासा हो सकेगा।