धौलपुर: धौलपुर में अवैध हथियारों के सौदागरों पर शिकंजा, 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, कट्टा, पिस्टल और कारतूस बरामद
कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, डीएसटी धौलपुर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा से धौलपुर अवैध हथियार बेचने के लिए आए थे। इनके कब्जे से एक .315 बोर का देशी कट्टा, एक .32 बोर की पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।