कोंडागांव: NH-30 गारका में दो पुल के बीच लटकी तेज रफ्तार कार, पुल के नीचे गिरने से बची, बड़ा हादसा टला
नेशनल हाईवे 30 गारका पुल में शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया. जहां रात करीब 8 बजे केसकाल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार नए और पुराने दोनों पुल के बीच में लट गई. गनीमत है कि कार पुल के नीचे नहीं गिरी, वरना एक बड़ी दुघर्टना घट सकती थी. कार में दो लोग बैठे थे, जिन्हे राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया.जिसके बाद JCB की मदद से कार को बाहर निकाला गया.