अच्छी खबर *पहली बार 25 दिन तक चलेगा छतरपुर का जल विहार मेला*
*20 नवंबर तक मिलेगा मनोरंजन का मौका*
छतरपुर। शहर का जल विहार मेला इस बार पहली बार 25 दिनों तक आयोजित होगा। ठेकेदार कृष्णा इंटरप्राइजेज शिवपुरी द्वारा 45 लाख रुपए जमा करने के बाद नगर पालिका ने 20 नवंबर तक मेले के संचालन का अनुबंध किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया और सीएमओ माधुरी शर्मा के निर्देशन में मेले का संचालन कराया जा रहा है। इस बार कई नए झूले आकर्षण का केंद्र बने हैं। शाम होते ही मेले में बच्चों, युवाओं और परिवारों की भीड़ उमड़ रही है