गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान कूड़ाघाट की घटना पर सांसद रवि किशन ने नाराजगी जताते हुए रोड शो के दौरान हुई लापरवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन किसी बच्चे की जान से बढ़कर कुछ नहीं है। रवि किशन ने इस घटना को राजनीति का घिनौना रूप बताते हुए कहा कि चुनाव जीतने के नशे में इंसानियत नहीं भूलनी चाहिए।
[Gorakhpur, Ravi Kishan, Akhilesh Yadav]
#RaviKishan