आओ मिलकर HSVP को जगाएं — सेक्टर-17 को अतिक्रमण मुक्त बनाएं!
यमुनानगर के सभी जागरूक नागरिकों से निवेदन किया है कि सेक्टर-17 में रैंप, गार्डन एवं अन्य रूप में सार्वजनिक भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण की स्थिति देखने एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमारे साथ जुड़ें।
📅 दिनांक: 15 अक्टूबर 2026
⏰ समय: दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान: जिला न्यायालय के बैक साइड के पास, सेक्टर-17, यमुनानगर
हमारी मांग है—निष्पक्ष पैमाइश हो, नियम-विरुद्ध अतिक्रमण हटे और सार्वजनिक रास्ते जनता के लिए खुले रहें।
“जनता की जमीन—किसी की जागीर नहीं!”
आवाज़ उठाओ • अतिक्रमण हटाओ • यमुनानगर बचाओ
Viral video.....
Ambala, Ambala | Oct 15, 2026