Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi

यमुनानगर में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर कार्यक्रम, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता में सीए की भूमिका को सराहा।मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट पीयूष गुप्ता पहुंचे। #CharteredAccountantsDay #CAIndia #Yamunanagar #ICAI #Finance #BusinessGrowth #HaryanaNews

MORE NEWS

#दिल्ली #जंतर #मंतर पर छात्राओं के साथ हुए #अत्याचार को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बीजेपी को घेरा

#दिल्ली #जंतर #मंतर पर छात्राओं के साथ हुए #अत्याचार को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बीजेपी को घेरा

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 23, 2026

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 23, 2026

अगले 50 साल तक शहर रहेगा जलभराव मुक्त, नगर निगम ने शुरू किया मास्टर प्लान पर काम

एजेंसी ने वार्ड 1 से 7 में किया सर्वे शुरू, मेयर ने बैठक लेकर दिए निर्देश 

यमुनानगर। शहर को आगामी 50 वर्षों तक जलभराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त बनाने की योजना पर नगर निगम ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। इस मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए निगम द्वारा हायर की गई विशेष एजेंसी यश इन्नोवेटिव सॉल्यूशन ने शहर में विस्तृत सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रथम चरण में एजेंसी द्वारा वार्ड नंबर एक से सात तक का गहन सर्वे किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मेयर सुमन बहमनी ने निगम अधिकारियों, एजेंसी के प्रतिनिधियों और संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। मेयर ने एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें ताकि कोई भी संवेदनशील इलाका छूटने न पाए। मौके पर कार्यकारी अधिकारी विकास धीमान, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता गोपाल सैनी, पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, रूचि कंबोज, भानू प्रताप, अंकित कुमार, प्रियांक शर्मा व एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहें। 

--------------------

पार्षदों ने बताई वार्डों की भौगोलिक स्थिति -
बैठक के दौरान वार्ड नंबर 1 से 7 तक के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी स्थिति से एजेंसी को अवगत कराया। पार्षदों ने वार्डों में मौजूदा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन, सीवरेज नेटवर्क, नालों की स्थिति तथा मानसून के दौरान जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यकारी अभियंता विकास धीमान और एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में इस बात पर चर्चा हुई कि पानी को मुख्य नालों को सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेन से टैब करते समय स्क्रीन जाल लगाए जाएं। 

----------
सर्वे टीम का सहयोग करें आमजन और पार्षद: मेयर
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि यह परियोजना यमुनानगर के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि  यह सर्वे शहर को अगले 50 सालों तक बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से बचाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों और आम जनता से अपील है कि वे क्षेत्र में आने वाली सर्वे टीमों का पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें ताकि एक सटीक और प्रभावी मास्टर प्लान तैयार किया जा सके।

फोटो कैप्शन - बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती मेयर सुमन बहमनी।

अगले 50 साल तक शहर रहेगा जलभराव मुक्त, नगर निगम ने शुरू किया मास्टर प्लान पर काम एजेंसी ने वार्ड 1 से 7 में किया सर्वे शुरू, मेयर ने बैठक लेकर दिए निर्देश यमुनानगर। शहर को आगामी 50 वर्षों तक जलभराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त बनाने की योजना पर नगर निगम ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। इस मास्टर प्लान को तैयार करने के लिए निगम द्वारा हायर की गई विशेष एजेंसी यश इन्नोवेटिव सॉल्यूशन ने शहर में विस्तृत सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया है। प्रथम चरण में एजेंसी द्वारा वार्ड नंबर एक से सात तक का गहन सर्वे किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मेयर सुमन बहमनी ने निगम अधिकारियों, एजेंसी के प्रतिनिधियों और संबंधित वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। मेयर ने एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें ताकि कोई भी संवेदनशील इलाका छूटने न पाए। मौके पर कार्यकारी अधिकारी विकास धीमान, सहायक अभियंता राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता गोपाल सैनी, पार्षद रीना रस्तोगी, अरुण कुमार, जयंत स्वामी, रूचि कंबोज, भानू प्रताप, अंकित कुमार, प्रियांक शर्मा व एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहें। -------------------- पार्षदों ने बताई वार्डों की भौगोलिक स्थिति - बैठक के दौरान वार्ड नंबर 1 से 7 तक के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी स्थिति से एजेंसी को अवगत कराया। पार्षदों ने वार्डों में मौजूदा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन, सीवरेज नेटवर्क, नालों की स्थिति तथा मानसून के दौरान जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यकारी अभियंता विकास धीमान और एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में इस बात पर चर्चा हुई कि पानी को मुख्य नालों को सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेन से टैब करते समय स्क्रीन जाल लगाए जाएं। ---------- सर्वे टीम का सहयोग करें आमजन और पार्षद: मेयर मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि यह परियोजना यमुनानगर के सुनहरे और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सर्वे शहर को अगले 50 सालों तक बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से बचाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों और आम जनता से अपील है कि वे क्षेत्र में आने वाली सर्वे टीमों का पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें ताकि एक सटीक और प्रभावी मास्टर प्लान तैयार किया जा सके। फोटो कैप्शन - बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती मेयर सुमन बहमनी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 23, 2026