मधुबनी नगर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस के दौरान DJ बजाने तथा हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध संबंधी निर्देश दिए और सभी से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की।
#Madhubani #Muharram #MadhubaniNews #BiharNews #PeaceCommittee #PoliceAdministration #LawAndOrder #DENNewsMadhubani