फतुहा: मोहर्रम को लेकर फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार के नेतृत्व में फतुहा शहर में किया गया फ्लैग मार्च
Fatwah, Patna | Jul 5, 2025 मोहर्रम को लेकर फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार के नेतृत्व में पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया है। डीएसपी अवधेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मोहर्रम को लेकर पूरे शहर में फ्लैग मार्च कर यह संदेश दिया गया है कि पुलिस और प्रशासन मोहर्रम को लेकर काफी मुस्तैद है। मौके पर फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज,नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।