लालगंज: हलिया पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग मामलों में पीड़ितों के खाते में ₹31,865.05 वापस कराए
हलिया पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली। ऑनलाइन ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में पीड़ितों के खाते में कुल ₹31865.05 वापस करायें। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे बताया कि साइबर अपराध के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज होने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते, एटीएम साझा न करें।