पथरिया: पथरिया में छेड़छाड़ की शिकायत पर बवाल: पुलिस पर अमानवीय व्यवहार का आरोप, गाली-गलौच का वीडियो वायरल
Patharia, Damoh | Feb 21, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र में बेटी से कथित छेड़छाड़ की शिकायत पर घर पहुंची पुलिस पर पीड़ित परिवार ने अमानवीय व्यवहार व गाली-गलौज के आरोप लगाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने इसे रास्ता रोकने व जमीनी विवाद से जुड़ा मामला बताया। योगेंद्र कुशवाहा ने आंदोलन की चेतावनी दी।