प्रतापगढ़: उड़ैयाडीह बाजार में जेब से मोबाइल निकालते नाबालिग को पकड़ा गया, पुलिस कर रही है पूछताछ
कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में रविवार शाम सब्जी खरीदारी के दौरान लोगों की जेब से मोबाइल निकालने के आरोप में एक नाबालिग किशोर को बाजारवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बाजार में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार, उड़ैयाडीह निवासी सूबेदार सिंह सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान एक किशोर उनके पास पहुंचा और कथित रूप से जेब स