कोल: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यापारी के खाते में वापस आए ₹1,92,000, पीड़ित ने जताया आभार
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 अलीगढ़ में साइबर ठगों द्वारा एक व्यापारी से 2 लाख रुपये की ठगी की गई थी, लेकिन साइबर सेल अलीगढ़ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1,92,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। ठगों ने व्यापारी को परिचित बताकर उनके खाते से धनराशि निकाली थी। साइबर सेल टीम ने बैंक और पेमेंट गेटवे से संपर्क कर फ्रॉड की गई धनराशि को रोककर पीड़ित के खाते में वापस कराया।