कोल: मेडिकल रोड पर कार सवार अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काटकर चोरी की, चोर CCTV में हुए कैद
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के मेडिकल रोड अपना बाजार दुकान की है। जहां कार सवार अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर काट कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इधर दो चोर चोरी करते हुए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इधर अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान में से करीब 80 हजार रुपए नकद व कीमती सामान चोरी कर ले गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।